छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Craft Samachar
1 Min Read

अधूरे सपनें होंगे पूरा- निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील यादव

छतरपुर,पलामू। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 की निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील यादव की पत्नी प्रत्याशी के रूप में कमला देवी ने अपना नामांकन किया। कमला देवी ने अपने आवास से ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ छतरपुर ब्लॉक पहुँची और सीओ के समक्ष अपना नामांकन किया। इस दौरान समर्थक समेत सैकड़ो के संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे। कमला देवी ने बताया कि पहले भी वह अपने वार्ड में मेरा पति वार्ड पार्षद थे और इस बार भी जनता के कहने पर फिर से वो चुनाव लड़ रही है साथ ही कमला देवी ने कहा कि चुनाव में जितने के बाद उनके वार्ड में जो भी अधूरे कार्य है उन्हें पूरा करने का काम करेगी। और वार्ड 14 में जो समस्याएं होंगी उन समस्याओं से जनता को निजात दिलाएंगे साथ ही जनता के साथ जैसे पूर्व में कदम से कदम मिला के चले है उसी तरह वे जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *