JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

Craft Samachar
2 Min Read

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। झारखंड के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब बिहार चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही महागठबंधन के किसी दल के समर्थन में प्रचार करने जाएगी।

कांग्रेस और राजद पर लगाया गंभीर आरोप

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कांग्रेस और राजद पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर झामुमो को लगातार अनिश्चितता में रखा गया। अंतिम समय तक पार्टी को कोई स्पष्ट प्रस्ताव नहीं दिया गया। इसलिए पार्टी ने बिहार के चुनावी मैदान से स्वतंत्र रूप से अलग होने का फैसला लिया है।

झामुमो के साथ हुआ राजनीतिक छल – सुदिव्य कुमार

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड में झामुमो ने हमेशा बड़े भाई की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पार्टी ने राजद और कांग्रेस दोनों को सम्मान देते हुए कई सीटें छोड़ीं और यहां तक कि झारखंड सरकार में मंत्री पद भी उन्हें दिया गया।

इसे भी पढ़ें: विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।