झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड 22 में समाजसेवी नेतृत्व को लेकर बना सकारात्मक माहौल
झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 में नगर निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे तेज़ होता नजर आ रहा है। इसी बीच वार्ड के युवाओं की ओर से एकजुट होकर यह मांग उठाई जा रही है कि समाजसेवी बबलू पाण्डेय को वार्ड पार्षद के रूप में आगे आना चाहिए।
वार्ड के युवाओं का कहना है कि अब समय आ गया है जब वार्ड 22 को ऐसा प्रतिनिधि मिले जो जमीन से जुड़ा हो और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से समझे। युवाओं के अनुसार, बबलू पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता करते आए हैं। उनकी छवि एक ईमानदार, सरल और मददगार समाजसेवी की रही है।
युवाओं ने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क-नाली, स्ट्रीट लाइट और युवाओं के लिए अवसर जैसे मुद्दों पर बबलू पाण्डेय हमेशा सक्रिय नजर आए हैं। वे सिर्फ समस्याओं पर चर्चा नहीं करते, बल्कि समाधान के लिए प्रयास भी करते हैं। यही वजह है कि आज वार्ड 22 में उनके नाम को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है।
स्थानीय बुजुर्गों और महिलाओं का भी मानना है कि बबलू पाण्डेय का व्यवहार मिलनसार है और वे हर वर्ग की बात सुनते हैं। वे दिखावे से दूर रहकर वास्तविक जनसेवा में विश्वास रखते हैं। लोगों को उम्मीद है कि अगर वे वार्ड पार्षद के रूप में आगे आते हैं तो वार्ड 22 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि युवाओं और स्थानीय लोगों की इस अपील पर बबलू पाण्डेय क्या निर्णय लेते हैं और क्या वे वास्तव में चुनाव मैदान में उतरते हैं। यह आने वाले नगर निकाय चुनाव में वार्ड 22 के लिए एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण पहलू बनता जा रहा है।
—सुधांशु शेखर