Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

On: January 20, 2026 3:17 AM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गरीबी से संघर्ष कर सपनों तक पहुंचा था निशांत, सफलता की दहलीज पर ही थम गई सांसें

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया गांव निवासी रणधीर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र निशांत का गुरुवार सुबह रांची में अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। निशांत ने हाल ही में सीए फाइनल ईयर में दाखिला लिया था और महज दो दिन पूर्व ही एक कार्यालय जॉइन किया था। जिस उम्र में सपने आकार लेते हैं, उसी उम्र में उसका जीवन अचानक थम गया।

प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह भी निशांत अपने दोस्तों के साथ मैदान में टहलने निकला था। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने आनन-फानन में उसे फिरायालाल चौक स्थित सेंट वीटा हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

निशांत अत्यंत गरीब और संघर्षशील परिवार से था, लेकिन उसकी मेहनत और मेधा किसी भी अभाव से बड़ी थी। वह पढ़ाई में इतना होनहार था कि विद्यालय से लेकर कॉलेज तक हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा। शिक्षकों के बीच वह अनुशासन, सादगी और प्रतिभा का उदाहरण माना जाता था।

पिता रणधीर सिंह, जो रांची में एक कपड़ा दुकान में मजदूरी कर परिवार चलाते थे, ने अपना पेट काटकर बेटे की पढ़ाई कराई। उन्हें भरोसा हो चला था कि बेटे की कामयाबी से अब परिवार के दुख दूर होंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस बेटे को परिवार की उम्मीदों की रीढ़ माना जा रहा था, उसके चले जाने से पूरा परिवार बिखर गया।

परिवार के दादा सद्गुण सिंह और चाचा सुजीत सिंह आज भी दिन-रात खेतों में मेहनत कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। निशांत की असमय मृत्यु ने न केवल एक होनहार छात्र को छीना, बल्कि एक गरीब परिवार से उसका आखिरी सहारा भी छीन लिया।

जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बेसुध हैं, वहीं गांव के लोग निशांत की प्रतिभा, सरल स्वभाव और परिवार की गरीबी को याद कर आंखें नम कर रहे हैं। सच ही कहा जाए तो, मुंह के पास आया निवाला छिन गया—सपनों से भरा एक उज्ज्वल भविष्य समय से पहले बुझ गया।

इसे भी पढ़ें: चौपारण में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर, नियमों के पालन से ही बचेगी जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment