Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी, स्टेट पुलिस ड्यूटी मीट में भी रहे अव्वल

On: October 18, 2025 2:11 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी, स्टेट पुलिस ड्यूटी मीट में भी रहे अव्वल
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रांची: रांची के डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-1) परिसर में 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित 20वीं झारखंड स्टेट पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में राज्यभर के पुलिसकर्मियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के सभी जोनों की आठ टीमों के कुल 80 पुलिसकर्मी भागीदार रहे।

प्रतिभागियों ने फॉरेंसिक साइंस, क्राइम जांच, कंप्यूटर अवेयरनेस, फोटोग्राफी, फिंगर प्रिंट, लिफ्टिंग-पैकिंग, डॉग स्क्वायड एक्सप्लोसिव ट्रैक्टर सहित 12 प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता दिखाई।

चौपारण के अनुपम प्रकाश ने किया कमाल

छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग जोन का प्रदर्शन इस मीट में शानदार रहा। चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने व्यक्तिगत श्रेणी में तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। उन्होंने फॉरेंसिक साइंस, लॉ पेपर और फिंगर प्रिंट में स्वर्ण पदक, जबकि एक श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसके अलावा, उतरी छोटानागपुर जोन के कुणाल किशोर, कुंदन कांत विमल और आरक्षी अजय भगत ने क्रमशः सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। अनुपम प्रकाश का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की पुलिस ड्यूटी मीट के लिए भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ पुलिस बल की तकनीकी दक्षता, अनुसंधान क्षमता और आत्मविश्वास को और मजबूत करती हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश को स्टेट लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपने हाथों से सम्मानित किया। इस सम्मान ने न केवल चौपारण, बल्कि पूरे छोटानागपुर जोन के लिए गर्व का विषय पैदा किया।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी अनुपम प्रकाश ने रेंज पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में ऑल ऑवर रेंज चैंपियन का खिताब जीतकर हजारीबाग जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया था।

इसे भी पढ़े: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment