तिसरी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमामो में कई सप्ताह से मध्यान भोजन से अंडा गायब

Craft Samachar
1 Min Read

गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड में कई सप्ताह से मध्यान भोजन में अंडा नहीं मिलने से बच्चों में मायूसी की शिकायत मिलने पर वार्ड सदस्य सह भाजपा युवा चंदौरी मंडल उपाअध्यक्ष जय शंकर शर्मा ने संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षक बीरेंद्र पंडित से जब बात की गई तो उन्होंने बताया अभी स्कूल में अंडा का पैसा आवंटन नहीं आया है जिस वजह से एक माह से अंडा बच्चों को नहीं दिया जा रहा है।

वही रसोइया का कहना है कि हमको जो खाना बनाने के लिए सामग्री दी जाती है वहीं हम बनाते है। इस मामले को लेकर जब 078579 97587 इस नंबर पर मानवेल मुर्मू से पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो कॉल का कोई रिस्पॉन्स नहीं लिए आखिर कार कब तक बच्चों के मध्यान भोजन की कटौती की जाएगी। मौके पर गोपाल राय, अशोक शर्मा, झारी राय और राजकुमार शर्मा, भूपत राय उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।