देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

Craft Samachar
1 Min Read

देवघर/देवीपुर। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत देवीपुर प्रखंड के रामुडीह पंचायत भवन में जिला उद्यान कार्यालय देवघर के दिशा निर्देशानुसार संस्था ग्रीनरी रांची द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।

प्रशिक्षण में मूल रूप से फल, फूल, सब्जी की खेती की तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में धोबाना, भोजपुर, हुसैनाबाद, झूमरबाद एवं रामूडीह पंचायत के बीस किसानों ने भाग लिया। किसानों को बागवानी एवं उद्यमी की फसलों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी विशेषज्ञ दिनेश कुमार दास, प्रखंड उद्यान मित्र मनोज कुमार सिंह द्वारा दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया रामफल तुरी, किसान आशुतोष शर्मा, भरत मंडल, अजय यादव, रिंकी देवी, मालिया देवी ने भाग लिया।

सुधांशु शेखर देवघर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।