Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

Deoghar Breaking News: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, तलवार-डंडे चले, 3 घायल

On: October 21, 2025 3:40 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर में जमीन विवाद पर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत, 3 घायल, एक की हालत गंभीर

Deoghar Breaking News: जिले के संग्राम लोढ़िया पंचायत के साढ़ोंडीह गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार और लाठी-डंडे चल गए, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंचू मंडल अपने भाई के साथ ससुराल पक्ष की जमीन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में पंचू मंडल और उनके भाई समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल, देवघर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने पंचू मंडल की हालत गंभीर बताई है, जबकि अन्य दो की स्थिति स्थिर है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें: विधायक ने किया 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को अंधेरे से मिली राहत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment