Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण में कल लगेगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, 22 काउंटरों पर निःशुल्क जांच व इलाज की व्यापक व्यवस्था

On: January 20, 2026 3:17 AM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण। प्रखंड के नागरिकों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण परिसर में 10 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन पूर्वाह्न 11 बजे बरही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में डिजिटल एक्स-रे सुविधा का भी विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधा का लाभ मिलेगा और बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। स्वास्थ्य मेला सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। इसमें चौपारण प्रखंड के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है। मेले में कुल 22 अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मौखिक स्वास्थ्य जांच, पुरुष व महिला ओपीडी, आयुष ओपीडी, एनसीडी क्लिनिक, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, एचआईवी-एड्स जांच व परामर्श, तथा आयुष्मान भारत योजना एवं आभा डिजिटल हेल्थ कार्ड से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी प्रकार की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खासकर गरीब, मजदूर और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्म नाथ ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह मेला लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार का अवसर देगा। डॉ. ठाकुर ने प्रखंड के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों की भी जांच कराएं। स्वास्थ्य मेला चौपारण प्रखंड के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो।

इसे भी पढ़ें: पारदर्शी प्रशासन की मिसाल बने बीडीओ नितेश भास्कर, जनता के सामने रखा कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment