देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

Craft Samachar
3 Min Read

देवघर। आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की अध्यक्षता में देवघर नगर निगम वार्ड संख्या 18 स्थित गोपाल पैलेस में देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम चुनाव में पार्टी की भूमिका, जनभावनाओं तथा संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए महापौर पद हेतु पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने एकमत से कुंदन शर्मा को देवघर नगर निगम महापौर पद के लिए आजसू पार्टी का नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि कुंदन शर्मा एक जुझारू, कर्मठ एवं जनसमर्पित व्यक्ति हैं, जो देवघर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। आजसू पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।नैतिक समर्थन की घोषणा के पश्चात महापौर प्रत्याशी कुंदन शर्मा द्वारा वार्ड संख्या 18, 17 एवं 15 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए देवघर शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़े अपने विजन को साझा किया और महापौर पद पर विजयी बनाने हेतु जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसंपर्क अभियान के क्रम में बिजली पासी चौक, रांगा मोड़ एवं सावित्री बाई फुले चौक स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ रांगा मोड़ से एक विशाल जुलूस के रूप में देवघर समाहरणालय की ओर प्रस्थान किया गया। पूरे मार्ग में समर्थकों का उत्साह देखने योग्य रहा।देवघर समाहरणालय पहुंचकर महापौर प्रत्याशी कुंदन शर्मा ने भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आस्था से ओतप्रोत रहा।इस अवसर पर आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर देवघर नगर निगम चुनाव में समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष की भूमिका, जनभावनाओं तथा संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए महापौर पद हेतु पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने एकमत से कुंदन शर्मा को देवघर नगर निगम महापौर पद के लिए आजसू पार्टी का नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि कुंदन शर्मा एक जुझारू, कर्मठ एवं जनसमर्पित व्यक्ति हैं, जो देवघर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। आजसू पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

—सुधांशु शेखर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।