आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

Craft Samachar
1 Min Read

देवघर/देवीपुर। प्रखंड अंतर्गत रामुडीह, एम्स रोड, तिलजोरी में नवनिर्मित श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार से प्रारंभ हुए इस छह दिवसीय अनुष्ठान में वैदिक परंपराओं के अनुसार विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जा रही हैं। आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन के साथ पाठ आरंभ एवं कथा प्रवचन हुआ। आयोजन के दूसरे दिन पूजन-पाठ, आरती और कथा प्रवचन का क्रम जारी रहेगा। तीसरे दिन जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं शय्याधिवास के साथ रात्रि में कथा प्रवचन का आयोजन किया गया है। चौथे दिन फलाधिवास, पुष्पाधिवास, नगर भ्रमण एवं रात्रि कथा प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित है। पांचवें दिन प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य वैदिक प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि छठे दिन पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचन सीताराम महाराज, वृंदावन द्वारा किया जा रहा है, जबकि आचार्य की भूमिका राम रतन शास्त्री निभा रहे हैं।अनुष्ठान के दौरान पंकज कुमार, मिथुन झा, पिंकू झा, नितेश पांडेय, गौरव झा, अभिषेक झा सहित अन्य स्थानीय लोग और गणमान्य शामिल हो रहे हैं।

—सुधांशु शेखर देवघर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *