Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चेकडैम में डूबी 12 वर्षीय बच्ची, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

On: October 23, 2025 6:47 PM
Follow Us:
चेकडैम में डूबी 12 वर्षीय बच्ची, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी पहुँचे मौके पर, विधायक मनोज यादव ने जताई गहरी संवेदना

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के बहेरा पंचायत अंतर्गत ग्राम बहेरा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ स्थित चेकडैम में 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

चेकडैम में डूबी 12 वर्षीय बच्ची, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण अंचलाधिकारी संजय यादव और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुँचे। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चयकला से गोताखोरों की टीम बुलवाई, जिन्होंने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव बाहर निकाला।

मृतक बच्ची की पहचान राखी कुमारी (उम्र 12 वर्ष), पिता चंद्रदेव भुइयाँ, निवासी ग्राम बहेरा, चौपारण के रूप में हुई है। मुखिया प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने बताया कि बच्ची का घर चेकडैम के पास ही था। वह कपड़े धोने के बाद नहाने के लिए पानी में उतरी थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।

सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी संजय यादव और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीओ संजय यादव ने कहा कि आपदा राहत कोष से परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बरही विधायक मनोज कुमार यादव भी बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और अस्पताल प्रशासन को पोस्टमार्टम शीघ्र कराने का निर्देश दिया।

इधर शव को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें: नमनदीप स्कूल के नन्हें सपूतों ने बढ़ाया गौरव, परीक्षा परिणाम में दिखी मेहनत की चमक

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment