Also Read
मनोज लाल बर्नवाल
गिरिडीह/तिसरी। गुरुवार को तिसरी गांवा मुख्य मार्ग को जाम करने के विरुद्ध एसडीपीओ के नेतृत्व में हिरासत में लेकर किसान जनता पार्टी को थाना लाया गया था जो कार्यकर्ता का एक ही मांग पर थाना में अड़े रहे हमे जेल भेजो या रजिस्टर टू का सत्यापित कॉपी दो को लेकर थाना में हड़ताल पर ही रहे। खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पहल पर किसान जनता पार्टी के प्रतिनिधियों और कार्यकताओं से तिसरी थाना में वार्ता हुई जिसे कहा गया सोमवार तक मामला का समाधान कर दिया जाएगा। किसान जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि अगर बुधवार तक रजिस्टर टू का सत्यापित कॉपी नहीं दिया गया तो गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार 27 मार्च को पुनः तिसरी में रोड जाम किया जाएगा।

मौके पर किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, संयोजक दासो मुर्मू, जिला महासचिव भागीरथ राय, तिसरी अंचल अध्यक्ष नीलम कुमारी, खुशबू देवी, घनश्याम पंडित, मानवेल हंसदा एवं पुलिस इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो और कई अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। वार्ता के बाद किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा तिसरी अंचल अधिकारी को कहा हमारी मांग को पूरा करे नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। थाना में किसान जनता पार्टी के सचिव विजय कुमार, छत्रधारी सिंह, टीपन ठाकुर जहांगीर अंसारी, मालती देवी, मुकेश राय, संतोष बास्के सरिता देवी, मुंशी मुर्मू, मुन्ना टुडू, तालो हेंब्रम, धनेश्वर तुरी, बैजून मुर्मू सहित अनेकों आंदोलनकारी किसान उपस्थित रहे।













