Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : 08 अक्टूबर को चौपारण में बुलंद होगी झारखंडी आवाज, बदलाव संकल्प सभा को लेकर जनसंपर्क तेज

On: January 19, 2026 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : 08 अक्टूबर को चौपारण में बुलंद होगी झारखंडी आवाज, बदलाव संकल्प सभा को लेकर जनसंपर्क तेज

जयराम महतो, संजय मेहता, भुनेश्वर यादव करेंगे सभा को संबोधित

हजारीबाग (चौपारण) : 08 अक्टूबर को सुबह दस बजे से चौपारण प्रखंड मैदान में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन होगा। सभा में झारखंडी हक अधिकारों की आवाज बुलंद होगी।

इस सभा के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा की झारखंड के सौ प्रतिशत सीटों पर झारखंडी माटी के बेटा – बेटी को सांसद – विधायक बनाना होगा तभी झारखंड की माटी बच पाएगी।

संकल्प सभा को जयराम महतो, संजय मेहता, भुनेश्वर यादव संबोधित करेंगे। राज्य स्तर से मोतीलाल महतो, देवेंद्र महतो, राजदेश रतन का भी आगमन सभा में होगा।

सभा में मुख्य तौर पर बरही विधानसभा क्षेत्र के लोग सम्मिलित होंगे। इस सभा में लगभग 50 हज़ार लोग सम्मिलित होंगे।

सभा के सफल आयोजन को लेकर चौपारण के बसरिया, चतरा मोड़, इटखोरी, मयूरहंड, वृंदावन, सरैया, पदमा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने सर्वसम्मति से भारी संख्या में सभा में शामिल होने पर सहमति जताई।

हजारीबाग : 08 अक्टूबर को चौपारण में बुलंद होगी झारखंडी आवाज, बदलाव संकल्प सभा को लेकर जनसंपर्क तेज

मुख्य मुद्दे

सभा में झारखंड की स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पुनर्वास नीति, निजी क्षेत्रों में स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता आदि मुद्दों पर भी वक्ता अपनी राय रखेंगे।

झारखंड के लिए सबको जागना होगा : जयराम महतो

जयराम महतो ने 08 अक्टूबर के सभा में भारी संख्या में आम जनों से चौपारण में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि आज यदि हम सब नहीं जागे तो झारखंड लूट जाएगा। आज अगर इस आंदोलन को मुकाम तक नहीं ले जाय गया तो झारखंड की स्थानीय, नियोजन, पुनर्वास नीति कभी बन नहीं पाएगी। इस आंदोलन ने जागृति पैदा की है। हर एक झारखंडी को उठ खड़ा होना होगा।

यह इंकलाब की आवाज है, सबका साथ अपेक्षित है : संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा कि यह आंदोलन इंकलाब की आवाज है। इंकलाब की इस आवाज को रुकने नहीं देना है। झारखंड और झारखंडी भावनाओं की आवाज सबको मिलकर बुलंद करनी होगी। झारखंड की नौकरी, जमीन, नेतृत्व का अवसर सब लूट गया है। पिछले दो दशक में हमारी माटी चारागाह बन गयी है। ऐसे में हम सबको जागना होगा। चौपारण सभा में ऐतिहासिक भीड़ होगी। सबको मिलकर इसे सफल बनाना होगा।

बरही की माटी को बचाना होगा : भुनेश्वर यादव

चौपारण सभा को सफल बनाने को लेकर भुनेश्वर यादव ने भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को झारखंड विरोधी ताकतों से बचाने की जरूरत है। बरही की माटी को भी अब माटी का नेतृत्व चाहिए। बरही से भी झारखंडी अधिकारों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत है। चौपारण समेत बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सभा को सफल बनाने को लेकर कमर कस लिया है। यह आवाज झारखंड के हर कोने तक पहुँच गयी है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment