Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : रेलवे निर्माण कंपनी के कर्मचारी पर हमला व गाड़ियों में आगजनी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देशी कट्टा व अन्य सामान बरामद

On: January 19, 2026 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रेलवे निर्माण कंपनी के कर्मचारी पर हमला व वाहनों में आगजनी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देशी कट्टा व अन्य सामान बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर में 11-12 अक्टूबर की रात रेलवे निर्माण कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट और गाड़ियों में आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी चतरा जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र निवासी सीमांत साव उर्फ सीमांत कुमार ने लेवी वसूलने के लिए घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक जंगल बुट, एक उग्रवादी वर्दी और एक देशी कट्टा बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, 11-12 अक्टूबर की मध्य रात्रि कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर में रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में लगी रॉयल इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लि. कम्पनी की साइट पर वर्दी पहने करीब 4-5 अज्ञात अपराधी पहुंचे. और वहां खड़े तीन हाईवा, एक रोलर और एक टैंकर में आग लगा दी गई थी. इस दौरान लेवी वसूलने के उद्देश्य से कंपनी कर्मियों के साथ मारपीट की गयी और धमकी दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद वह जाते समय कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया।

मामले को लेकर कटकमसांडी थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या 421/23) दर्ज करायी गयी थी. इसी मामले की जांच के लिए डीएसपी मुख्याल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. जांच के दौरान इस घटना में मास्टरमाइंड के रूप में सीमांत साव उर्फ सीमांत कुमार की संलिप्तता सामने आयी. बीती रात सूचना मिली कि सीमांत साव उर्फ सीमांत कुमार को बलबल नदी के पास जंगल में देखा गया है. एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बलबल नदी के पास जंगल से सीमांत साव उर्फ सीमांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से घटना के समय इस्तेमाल की गई वर्दी और जूते बरामद किए गए।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सीमांत साव उर्फ सीमांत कुमार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह घटना के समय इस्तेमाल किये गये वर्दी और जूते को ठिकाने लगाने जा रहा था. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुई है. आगे पुलिस को बताया कि इसी देसी कट्टे का भय दिखाकर हम लोग लेवी के लिए धमकी देते थे. इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज किया गया है. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी में जुटे हुए है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment