Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन

On: January 19, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन

मंगल पाठ गायिका के रूप में हजारीबाग शहर की बेटी एवं दामाद ने अनेकों भजन प्रस्तुत कर दादी भक्तों को झुमाया।
मंदिर परिसर को रंग बिरंगे शीशे से नए एवं नूतन आकर्षक स्वरूप में सजाया गया है।

हजारीबाग :

शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भादी महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर मे भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें 150 महिलाओं ने दादी जी का मंगल पाठ किया। मंदिर के प्रधान पुजारी शशीकांत मिश्रा ने राणी सती दादी की पूजा अर्चना करवा कर मंगल पाठ विधिवत रूप से प्रारंभ करवाया। मुंबई से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक व हजारीबाग शहर के बेटी दामाद सुशील बजोरिया एवं विनीता बजोरिया के द्वारा राणी सती दादी की जन्म से लेकर विदाई तक की भजन को प्रस्तुत किया गया। महोत्सव के दौरान सभी दादी भक्तों के विशेष सहयोग से मंदिर परिसर को आकर्षक एवं अद्भुत रूप से सजाया गया है कोलकाता एवं झरिया के कलाकारों के द्वारा छोटे-छोटे रंग बिरंगे शीशे का काम किया गया है जो देखने में एक अद्भुत नजर आ रहा है।

पाठ के दौरान इत्र उत्सव, जन्मोत्सव बधाई, हल्दी उत्सव ,सिंदूर उत्सव,मेहंदी उत्सव,चुनरी उत्सव जैसे कई उत्सव महिलाओं ने दादी की जन्म से लेकर विदाई तक में आयोजित की। सभी महिलाएं राजस्थानी परिधान में पाठ में सम्मिलित हुई। पाठ के दौरान जय दादी की जय कारों की गूंज गूंजती रही, दादी की जन्म के वक्त तमाम महिलाओं के बीच टॉफी,मेवे का वितरण किया गया। तो वही दादी की विदाई के वक्त सुहाग पिटारी का वितरण किया गया। आयो राणी सती…… दादी को महोत्सव…… जैसे अनेकों भजन पर दादी भक्तों ने जमकर झूमा। अंत में दादी का भव्य आरती के साथ पाठ समापन हुआ। तत्पश्चात सभी दादी भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप पूड़ी,बुंदिया का भोग वितरण किया गया।

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन

मौके पर दादी भक्तों ने कहा की दादी की असीम कृपा से भादी महोत्सव का दूसरा दिन भी ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। साथ ही बताया कि दादी की असीम कृपा से इस वर्ष मंदिर परिसर को आकर्षक एवं अद्भुत रूप से सजाया गया है छोटे-छोटे रंग-बिरंगे शीशे से दादी दरबार को सजाया गया है मानो ऐसा की सोने पर सुहागा हो गया हो। साथ ही बताया की तीसरे दिन राणी सती दादी की भव्य पूजा अर्चना के बाद देर शाम 13 सुहागन महिलाओं के द्वारा भव्य महाआरती के पश्चात तीन दिवसीय भादी महोत्सव का समापन होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment