Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय भादो महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा

On: January 19, 2026 10:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय भादो महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा

मंदिर परिसर को छोटे-छोटे रंग-बिरंगे शीशे से सजाया जाएगा।

मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुशील बजोरिया एवं विनीता बजोरिया के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

हजारीबाग :

शहर पुरी भक्ति भाव के रस में डूबा हुआ है, हर तरफ धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी बीच शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर परिसर में भादो महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव 13,14 एवं 15 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 सितंबर को मंदिर परिसर में संध्या 4 बजे से भव्य मेहंदी उत्सव कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है वही 14 सितंबर गुरुवार को मंदिर परिसर में सुबह 9:30 बजे से भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया है जिसमें कई महिलाओं के द्वारा राणी सती दादी की मंगल पाठ की जाएगी। मंगल पाठ में मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुशील बजोरिया एवं विनीत बजोरिया अपने भजनों से दादी भक्तों को झुमाएंगे। वही 15 सितंबर दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती, प्रातः6:00 बजे पाटा पूजन वही संध्या 6:00 बजे भजन कीर्तन एवं 6:30 बजे महा आरती के उपरांत तीन दिवसीय भादो महोत्सव संपन्न होगा। महोत्सव के दौरान सवामणि प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, वही मंदिर परिसर को आसनसोल एवं झरिया के कलाकारों के द्वारा रंग-बिरंगे शीशे से सजाया जाएगा जो देखने में एक अद्भुत और आकर्षक लगेगा।

मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। वहीं महिलाएं कार्यक्रम को लेकर अति उत्साहित नज़र आ रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment