Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव हुआ संपन्न

On: January 19, 2026 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव हुआ संपन्न

तेरह सुहागन महिलाओं ने एक साथ दादी जी की उतारी आरती।

हर माह के कृष्ण पक्ष की नवमी में मंदिर परिसर में दादी का होगा मंगल पाठ।

हजारीबाग :

शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है इसी धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के बीच शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय भादो महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रातः काल में मंगला आरती,पाटा पूजन वही संध्या में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन एवं भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव संपन्न हुआ। महाआरती में तेरह सुहागन महिलाओं ने दादी जी की आरती की। इसके पश्चात तेरह महिलाओं ने दादी की अनेकों भजनों पर दादी को रिझाने के लिए नृत्य किया। इसके पश्चात राणी सती मंदिर समिति के द्वारा तेरह सुहागन महिलाओं को प्रसाद दिया गया। उपस्थित दादी भक्तों ने दादी की भजनों पर जमकर नृत्य किया वहीं कई दादी भक्तों ने दादी नाम की कई भजन प्रस्तुत की।

महाआरती के दौरान मंदिर समिति के द्वारा बताया गया कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी में मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा जो महिलाएं मंगल पाठ करने में इच्छुक हो वह अपना नाम नवमी से पूर्व मंदिर के प्रधान पुजारी के पास लिखवा सकते हैं।

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव हुआ संपन्न

महा आरती करने वाली महिलाओं में रचना नाटाणी, लक्ष्मी नाटाणी, सोनाली खण्डेलवाल, अनीता अग्रवाल,अनु नाटाणी, गीता अग्रवाल, शिखा, सरिता बस्का,मीनू अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल,अंचल अग्रवाल, रितु अग्रवाल एवं रेखा जौहरी ने दादी जी की आरती की

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी दादी भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि दादी की असीम कृपा से तीन दिवसीय भादो महोत्सव दुख से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय भादो महोत्सव में दादी भक्तों की उत्साह काफी देखने को मिली, महिलाओं ने हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। सफल कार्यक्रम के लिए समस्त दादी भक्ति बधाई के पात्र हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment