Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग में सामुहिक विवाह की तैयारी में जुटे विधायक सपरिवार, 25 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे, बेटियों के हाथों पर लगी शगुन की मेहंदी

On: January 19, 2026 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग में सामुहिक विवाह की तैयारी में जुटे विधायक सपरिवार, 25 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे, बेटियों के हाथों पर लगी शगुन की मेहंदी

मेहंदी उत्सव में गूंजें मंगल गीत, विधायक मनीष जायसवाल सपरिवार रहे उपस्थित

हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा अपने दो जुड़वे छोटे भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल के शादी के 25 वें सालगिरह के मौके पर एक अनूठी पहल की शुरूआत करते हुए हजारीबाग के डीपीएस स्कूल मैदान में 14 दिसंबर 2023 को निर्धन परिवार के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन का विराट और पुनीत आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी में लगातर विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के अन्य सदस्य युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। इस सामूहिक विवाह में शामिल सभी 25 जोड़ों के शादी और शादी के बाद गृहस्थ बसाने एवं बेरोजगार दूल्हा के रोज़गार की भी चिंता की गई है। बेरोजगार दूल्हों को टोटो भेंटकर और गृहस्थ में उपयोग होने वाले अन्य सामग्री भेंट करने की योजना है। इसके लिए सभी प्रकार के जरूरी सामान की उपलब्धता कर ली गई है। सामूहिक विवाह स्थल डीपीएस स्कूल प्रांगण में 25 जोड़ों के लिए 25 बेहद आकर्षक मंडप का निर्माण कार्य जारी है। यहां एक विशाल स्टेज होगा जहां बारातियों और शादी के शामिल होने वाले अतिथियों के मनोरंजन की भरपूर इंतजाम किया जाएगा।

हजारीबाग में सामुहिक विवाह की तैयारी में जुटे विधायक सपरिवार, 25 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे, बेटियों के हाथों पर लगी शगुन की मेहंदी
सामूहिक विवाह सम्मेलन से पूर्व मंगलवार को डीपीएस स्कूल प्रांगण में मेंहदी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जहां इस शादी में शामिल सभी कन्याओं के हाथों पर शगुन की मेहंदी लगाई गई। इस दौरान मंगल गीतों से परिसर गुंजायमान हो उठा और हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल और भाई प्रशांत जायसवाल एवं निशांत जायसवाल सहित अन्य लोगों ने मेहंदी रस्म के दौरान थिरकते हुए बेटियों का आशीर्वाद भी दिया। इस आयोजन की लेकर संपूर्ण जायसवाल परिवार बेहद खुश है और बड़े ही आत्मिय भाव से विभोर होकर इसके सफल संचालन के लिए निरंतर सभी जुटे हुए हैं।

विख्यात राघव पंडित की टीम कराएगी शादी, नृत्य-संगीत के बीच लोगों का खूब होगा मनोरंजन

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई अनोखे रंग भी दिखेगा। हजारीबाग में पहली बार पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर से यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए सुप्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ राघव पंडित और उनकी 40 सदस्यीय टीम पहुंच रही है जो 25 जोड़े का वैवाहिक कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न कराएगी। कार्यक्रम स्थल पर नृत्य- संगीत के बीच बारातियों और अतिथियों का खूब मनोरंजन भी होगा। इसके लिए 30 सदस्यीय कलाकारों का नामचीन और प्रसिद्ध जत्था भी यहां आने वाला है। इस शादी समारोह को एक प्रसिद्ध इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन और संचालित कर रही है।

वर-वधू पक्ष के अतिथियों को भेजा जा रहा है आमंत्रण

सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से वर-वधु दोनों पक्षों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। हरेक जोड़े के कन्या और वर पक्ष से कुछ सीमित लोग शामिल होंगे और उनके लिए विशेष पास का इंतजाम किया गया है। सभी के लिए सामूहिक भोज का उचित इंतजाम भी किया जा रहा है।

शाही शादी की तरह डीपीएस स्कूल मैदान में आयोजित होगा सामूहिक विवाह, हजारीबाग बनेगा गवाह -मनीष जायसवाल

25 जोड़ों के सामुहिक विवाह समारोह को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की यह शादी किसी शाही शादी से कम नहीं होगा। हमने एक कोशिश किया है की ना सिर्फ 25 निर्धन परिवार के बेटियों का हाथ पीला हो बाकी उनकी गृहस्थी बसे और अगर दुल्हा बेरोजगार रहें तो उन्हें रोजगार से भी हम जोड़कर आत्मनिर्भर बना सकें। इस अनोखी शादी का संपूर्ण हजारीबाग गवाह बनेगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment