Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : भगहर में झारखंड और बिहार की संयुक्त कार्रवाई में 35 से अधिक शराब भट्ठियां नष्ट, शराब निर्माण में लगे लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी

On: January 19, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

भगहर में झारखंड और बिहार की संयुक्त कार्रवाई में 35 से अधिक शराब भट्ठियां नष्ट, शराब निर्माण में लगे लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी

हजारीबाग (चौपारण) : पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली रही थी की बिहार राज्य से सटे हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्रान्तर्गत भगहर भण्डार एवं परसातरी गांव के जंगली क्षेत्र में शराब माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से शराब की भट्टी का निर्माण कर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर बिहार एवं झारखण्ड राज्य में कालाबाजारी की जा रही है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गुरुवार दिनांक 07.09.2023 को श्री कुमार शिवाशीष (परिक्ष्यमान) भा०पु० से०, सहायक पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में सहायक आयुक्त, उत्पाद श्री अरविन्द कुजूर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही श्री नाजीर अख्तर, उत्पादन निरीक्षक, गया के साथ एक संयुक्त छापामारी टीम छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी, चौपारण, थाना में पदस्थापित सशस्त्र बल, उत्पाद विभाग में पदस्थापित सशस्त्र बल एवं ड्रोन कैमरा के साथ वनकर्मी शामिल थे. उक्त छापामारी दल के द्वारा चौपारण थाना क्षेत्रान्तर्गत भगहर भण्डार एवं परसातरी गांव के जंगली क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए छापामारी अभियान चलाया गया.

भगहर में झारखंड और बिहार की संयुक्त कार्रवाई में 35 से अधिक शराब भट्ठियां नष्ट, शराब निर्माण में लगे लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी

इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने हेतु निर्मित करीब 35 से अधिक शराब भट्टी को चिन्हित कर उसे विनिष्ट कर दिया गया साथ ही दारू भट्टी के पास करीब 700 प्लास्टिक ड्राम बरामद हुआ, जिसमें करीब 1,40,000/- कि०ग्रा० महुआ जावा फुलाया हुआ पाया गया, जिसे विनिष्ट किया तथा 1500 ली0 के करीब निर्मित महुआ शराब भी बरामद हुआ, जिसे बरामदगी स्थल के पास ही विनिष्ट कर दिया गया. अवैध शराब निर्माण स्थल से उक्त कार्रवाई उपरांत अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण कार्य में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम के उद्देश्य से परसातरी गांव में स्थायी रूप से पुलिस पिकट स्थापित करने की भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पिकेट स्थापित होने से पूर्व असूचना संकलन करते हुए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु बीच-बीच में इस तरह की छापामारी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग पुलिस द्वारा इस विषय को गम्भीरता पूर्वक लिया जा रहा है तथा अवैध शराब निर्माण के रोकथाम हेतु हजारीबाग पुलिस प्रतिबद्ध है।

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment