Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बरही में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

On: January 19, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

हजारीबाग (बरही) :
थाना अंतर्गत गया रोड में रेलवे ओवरब्रिज के पास अचानक जानवर के आ जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिस पर सवार बिहार के गया जिला के डुमरिया प्रखंड निवासी राकेश ठाकुर पिता सुरज ठाकुर एवं सलेन्द्र ठाकुर पिता विजय ठाकुर सड़क पर गिर गए। वही पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने राकेश कुमार को अपने चपेट में ले लिया, जिसके कारण उनका दाहिना हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस सेवा दल बरही के महासचिव अमीत कुमार उर्फ गोल्डी ने अपने निजी वाहन से बरही अनुमंडलीय अस्पताल घायलों को पहुंचाया। सुचना पाते ही विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के रिजवान अली भी बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और डाॅ. मृत्युनजय कुमार के द्वारा घायलों का इलाज अपने देख रेख में करवाया। वहीं बेहतर इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया। विधायक प्रतिनिधि के द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेन्स मांगवा कर हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। बरही गया रोड़ के युवा मुन्ना कुमार, छोटु कुमार, गोलु कुमार, शुकर राणा एवं अनुमंडलीय अस्पताल बरही के वाहन चालक मो. शमसाद ने भी सहयोग किया। ट्रेलर वाहन को बरही पुलिस के द्वारा जप्त कर थाना लाया गया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment