Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बरही में बिजली समस्या व ट्रांसफार्मर जलने की लगातार शिकायत मिलने पर जनरल मैनेजर से पूर्व विधायक ने किया मुलाकात

On: January 19, 2026 8:51 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बरही में बिजली समस्या व ट्रांसफार्मर जलने की लगातार शिकायत मिलने पर जनरल मैनेजर से पूर्व विधायक ने किया मुलाकात

जनरल मैनेजर से मिलकर पूर्व विधायक ने बरही में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग सेंटर खोलने का किया मांग, हुई सकारात्मक वार्ता

हजारीबाग : बरही विधानसभा के लोग बिजली समस्या को लेकर इनदिनों काफी परेशान है। विधानसभा के लोगों की परेशानी को देखते हुए संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह भाजपा नेता व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने हजारीबाग बिजली विभाग के जनरल मैनेजर अशोक कुमार सिन्हा व अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार से मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने जनरल मैनेजर को बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत लगातार क्षेत्र से उन्हें मिल रहा है। लोग बिजली की व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने बताया कि बरही विधानसभा अंतर्गत बरही प्रखण्ड के भंडारों पंचायत अंतर्गत बैरिशाल 100 , के वि ए धनवार पंचायत अंतर्गत कोरियाडीह 100 के वि ए व बरदाग 100 के वि ए चौपारण प्रखण्ड के डेबो पंचायत अंतर्गत कोरियाडीह 100 के वि ए , व नवादा 100 के वी ए,करमा पंचायत अंतर्गत वृंदावन (100 – 100 के वि ए) 2, दादपुर पंचायत अंतर्गत सिंहपुर 63 के वि ए , पड़रिया पंचायत अंतर्गत इगुनिया 100 के वी ए , पंचायत – भगहर ग्राम – भगहर 63 KVA

ग्राम -अम्बातरी 63 KVA

ग्राम -परसतारी 63 KVA

ग्राम – भगहर नावाडीह टोला 63KVA

ग्राम – अम्बातरी हरिजन टोला 63 KVA का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है। पूर्व विधायक श्री यादव ने उन्हें बताया कि हजारीबाग से ट्रांसफार्मर लाने व ले जाने में काफी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए उन्होंने बरही में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर खोलने का मांग किया। जनरल मैनेजर ने पूर्व विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही बरही में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर खोला जाएगा। पूर्व विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखकर जनरल मैनेजर से मुलाकात कर एक ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर खोलने की मांग किया हूँ। इसके खुल जाने से बरही विधानसभा के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और बेफिजूल परेशानी से बचेंगे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment