Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बरही जेल के पास से बुलंद अख्तर समेत तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो अफीम बरामद

On: January 19, 2026 10:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही जेल के पास से बुलंद अख्तर समेत तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो अफीम बरामद

हजारीबाग : जिले की बरही थाना पुलिस ने बरही जेल के पास चकुरा टांड़ के पास से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. ब्रेजा कार (जेएच 01डी 3907) पर सवार तस्कर के पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चतरा लाइन मुहल्ला निवासी बुलन्द अख्तर (उम्र 44) पिता-स्व अबिद हुसैन, लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश प्रसाद (उम्र 52 वर्ष) पिता-स्व रामचन्द्र साव एवं हज़ारीबाग़ जिला बरही थाना क्षेत्र स्थित कोयली निवासी मो जमील (उम्र 27 वर्ष), पिता- मो समीम का नाम शामिल है.

आरोपियों के पास से 5 किलो अफीम, ब्रेजा गाड़ी (JH 01D 3907) और अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही थाना क्षेत्र के बरही जेल के पास चकुरा टांड़ में अफीम कारोबारी अफीम बेचने की फिराक में थे. सूचना के आधार पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान जेल के पास चकराटांड के पास एक ब्रेजा गाड़ी खड़ी थी जिसमें गाड़ी के अंदर कुछ लोग बैठे हुए थे.

जैसे ही छापेमारी टीम गाड़ी के पास पहुंची, गाड़ी में बैठे लोग गेट खोलकर इधर-उधर भागने लगे. भागने के दौरान बुलंद अख्तर, मुकेश प्रसाद और मोहम्मद जमील नामक तीन आरोपियों को छापेमारी टीम ने पीछा कर पकड़ लिया. ब्रेजा गाड़ी की तलाशी के दौरान बोनट के अंदर छिपाकर रखे गए एक-एक किलो के प्लास्टिक बैग में रखी 5 किलो अफीम बरामद की गई. इस संदर्भ में बरही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment