Also Read
चौपारण (हजारीबाग) : रविवार 08 अक्टूबर को चौपारण में बदलाव संकल्प सभा के आयोजन को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है। हर वर्ग के लोग छात्र, युवा, नौजवान, महिलाएं, बड़े बुजुर्ग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।
बदलाव संकल्प सभा का आयोजन हज़ारीबाग जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में जेबीकेएसएस के बैनर तले किया जा रहा है। जिसमें 50 हज़ार की संख्या में आम – अवाम शामिल होंगे। सभा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
हज़ारीबाग के चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार भारी संख्या में झारखंडियों का जनसैलाब देखने को मिलेगा साथ ही बरही विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी सभा होगी।
महासभा में इंकलाब की आवाज बुलंद होगी एवं झारखंडी युवा हज़ारीबाग से झारखंड में बदलाव का इतिहास लिखेंगे।
यह सभा झारखंडी मुद्दों स्थानियता, नियोजन नीति, पुनर्वास नीति, विस्थापन नीति, नौकरियों में झारखंडियों को प्राथमिकता एवं स्थानीय स्तर पर नेतृत्व के कौशल को कैसे निखारा जाए आदि बिंदुओं पर केंद्रित होगी। इसके अलावा झारखंडी जन समस्याओं पर वक्ता अपनी राय रखेंगे। 
भारी संख्या में शामिल होकर झारखंडी, एकता का परिचय दें: भुनेश्वर यादव
चौपारण सभा को लेकर भुनेश्वर यादव ने कहा कि चौपारण की सभा में बरही विधानसभा के 64 पंचायत सहित पूरे झारखंड से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। यह सभा जन – जन का सभा है। हर एक झारखंडी मिलकर चौपारण के इस सभा को सफल बनाएं। हम सब मिलकर माटी से अपना नेतृत्वकर्ता तैयार करेंगे।
सभा में सम्मिलित होंगे झारखंडी माटी के कई योद्धा
सभा में झारखंडी माटी के योद्धा जयराम महतो, संजय मेहता, भुनेश्वर यादव, मोतीलाल महतो, फरजान खान, देवेंद्र महतो, दिनेश साहू, उदय मेहता, सृजन हायबरु, राकेश मेहता, विकास महतो, राजदेश रतन, मिथिलेश दांगी, प्रेम नायक, महेंद्र प्रसाद, संजय महतो, डॉ. राजेश मेहता, सूरज टाईलोन, सुनील सजनवा, सुधीर कुमार राम, श्री राज मेहता, राजेन्द्र राणा, अजय राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
नुक्कड़ सभाएं व बैठकों के माध्यम से लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
चौपारण बदलाव संकल्प सभा हेतु बरही, हज़ारीबाग, चतरा, बरकट्ठा, चौपारण, पदमा, चंदवारा, इटखोरी सहित अन्य जगहों पर लगातार नुक्कड़ सभाएं एवं बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ चढ़कर है।













