Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा काठ पुजा संपन्न, इस वर्ष की दुर्गा पूजा भव्य रूप में रहेगी

On: January 19, 2026 10:57 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा काठ पुजा संपन्न, इस वर्ष की दुर्गा पूजा भव्य रूप में रहेगी

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा काठ पुजा संपन्न।
इसी काठ मे विराजमान होगी मां दुर्गे, जिनका पूजा शहरवासी पुरी भक्त भाव से करेंगे :– अध्यक्ष प्रमोद यादव।
इस वर्ष की दुर्गा पूजा भव्य रूप में रहेगी :– सचिव दीप नारायण निषाद।

हजारीबाग :

शहर में भक्ति भाव का माहौल हर तरफ नजर आ रहा है सावन माह समाप्त के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के साथ मां दुर्गे की पूजा अर्चना की तैयारी भव्य रूप से प्रारंभ हो जाती है। मां दुर्गे की पूजा अर्चना की तैयारी को लेकर शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक नंबर थाना के समीप राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मां दुर्गे की काठ लकड़ी की पूजा पुजारी अजय कुमार पांडेय के द्वारा सुसंपन्न की गई। जिसमे मुख्य यजमान के रूप में पूजा कमेटी के सिद्धांत मद्धेशिया रहे। वही मौके पर बड़ा बाजार दुर्गा महासमिति सचिव समेत तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण मां दुर्गे की आस्था में लीन रहे।

महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गे की काठ लकड़ी की पूजा पुरी विधि विधान से संपन्न किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के प्रातः काल में पूजा अपने निर्धारित समय पर संपन्न हुई। साथ ही कहा की इसी काठ मे विराजमान होगी मां दुर्गे जिनका पूजा शहरवासी पुरी भक्त भाव से करेंगे।

वही मौके पर महा समिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि पूजा के दौरान महासमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के उत्सव भरपूर नज़र आई। इस वर्ष की दुर्गा पूजा भव्य रूप में रहेगी साथ ही कहा की हर वर्ष बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यह पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि को नन्द और यशोदा की पुत्री को मामा कंश के हाथों से छुटकारा पाकर विंध्य पर्वत पर स्थापित हो गई थी, तभी से भगवान श्रीकृष्ण और आदिशक्ति मां भगवती की आराधना की जाती है। नन्द पुत्री आदिशक्ति ही हैं। मौके पर :– सचिव दीप नारायण निषाद, गुड्डन सोनकर,दिलीप सोनी,संजय यादव,महेंद्र गुप्ता,आशुतोष चौधरी, नृपेश सिन्हा, रवि शंकर गुप्ता, रितेश खण्डेलवाल,सिद्धांत मद्धेशिया,राजकुमार सोनकर, यश राजकुमार, मोहित सोनी सहित कई महासमिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment