Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : पत्रकार पर हुई प्राथमिकी का बरही चौपारण के पत्रकारों ने जताया रोष, एसडीपीओ से मिलकर निष्पक्ष जांच का किया मांग

On: January 19, 2026 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

शनिवार को चौपारण के एक दैनिक अखबार के पत्रकार मुकेश सिंह पर चौपारण थाना में हुई प्राथमिकी पर

बरही (हजारीबाग) :
शनिवार को चौपारण के एक दैनिक अखबार के पत्रकार मुकेश सिंह पर चौपारण थाना में हुई प्राथमिकी पर बरही एवं चौपारण के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर बरही प्रेस क्लब एवम चौपारण प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने शनिवार को एसडीपीओ नाजिर अख्तर से उनके बरही स्थित कार्यालय में मिले। एसडीपीओ से मिलकर दर्जनों पत्रकारों की उपस्थिति में पत्रकार मुकेश सिंह ने एक ज्ञापन सौंपा। दिए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने एसडीपीओ को बताया की वे एक दैनिक अखबार के प्रखंड संवाददाता हैं। पिछले दिनों चौपारण के व्यवासियो के द्वारा चिटफंड कर व्यवासियों के लाखो रुपए गबन करने के मामले में आरोपी रणधीर सिंह के खिलाफ चौपारण थाना में दिए आवेदन के आधार पर खबर लगाई थी। जानकारी मिली की खबर के दो दिन बाद आरोपी ने विषाक्त सामग्री खा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने 8 व्यवसाइयों के साथ साथ उन पर भी प्राथमिकी दर्ज करवा दिया है, जो अनुचित है। मौके पर मौजूद अन्य पत्रकारों ने धमकी देने की भी शिकायत एसडीपीओ से की। एसडीपीओ ने पत्रकारों को आश्वस्त किया की निष्पक्ष जांच होगी। कोई निर्दोष पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नही होगी। मौके पर पत्रकार श्याम मोहन शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, कृष्णा प्रजापति, बरही प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार, बिपिन बिहारी पांडेय, राजेश केशरी, शोएब अख्तर, रूपेश चंद्रवंशी, पंचम पांडेय, धनंजय कुमार, कमल शंकर पंडित, चौपारण प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरेंद्र राणा, प्रमोद सोनी, मुकेश सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment