Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : तीन दिवसीय भादी महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का हुआ आयोजन

On: January 19, 2026 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

तीन दिवसीय भादी महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का हुआ आयोजन

तीन दिवसीय भादी महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का हुआ आयोजन।
मंदिर परिसर में 14 तारीख को होगा भव्य मंगल पाठ का आयोजन।

हजारीबाग :

शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धार्मिक उत्सव आयोजित किया जा रहे हैं इसी बीच शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय भादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है जिसके पहले दिन मेहंदी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया

दादी भक्तों ने दादी को मेहंदी लगाई। साथ ही महिलाओं ने अपने हाथों में दादी नाम की मेहंदी रचाई। यूं तो जब बेटी अपने घर की ओर प्रस्थान करती है तब हाथों में मेहंदी लगा कर सोलह श्रृंगार कर घर को जाती है दादी के आगमन से पूर्व, दादी की बेटियों ने अपने हाथों से दादी को मेहंदी रचाकर, दादी का स्वागत किया । इसी बीच सभी महिलाएं दादी नाम के कई भजन प्रस्तुत की। महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर अति उत्साह नजर आ रहा था। महिलाएं दादी मंदिर में कार्यक्रम को लेकर जुटी रही। कार्यक्रम से संबंधित हर एक छोटी सी छोटी चीजें का बेहतर ध्यान रख रही थी। ताकि तीन दिवसीय भादी महोत्सव में कोई त्रुटि ना रह जाए। तो वही कमेटी के पदाधिकारियों एवं समस्त दादी भक्तों में कार्यक्रम को लेकर एक अलग ही जुनून बन चुका है। सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में जुटे हुए हैं। तीन दिवसीय भादी महोत्सव हजारीबाग में ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा वही भादी महोत्सव के दूसरे दिन 14 तारीख को राणी सती मंदिर परिसर में भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया है। मंगल पाठ मे मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक हजारीबाग शहर के बेटी दामाद सुशील बजोरिया एवं विनीता बजोरिया के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। वही 15 तारीख को प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती, प्रातः 6:00 बजे पाटा पूजन वही संध्या 6:00 बजे भजन संध्या एवं 6:30 बजे महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादी महोत्सव संपन्न होगा।

मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है दादी की असीम कृपा और आशीर्वाद से महोत्सव ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।

तीन दिवसीय भादी महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का हुआ आयोजन

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment