Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार उमड़ेगा भारी जनसैलाब, बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

On: January 19, 2026 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार उमड़ेगा भारी जनसैलाब, बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

परिवर्तन की बेला है,संघर्ष का सफर है लिखेंगे बदलाव का इतिहास : संजय मेहता

पूरे क्षेत्र की जनता का मिल रहा साथ : भुनेश्वर यादव

हजारीबाग : चौपारण में 08 अक्टूबर को बदलाव संकल्प सभा का आयोजन होगा। ब्लॉक मैदान में सुबह 10 बजे से सभा शुरू होगी। यह सभा बरही विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सभा होगी। इसमें 50 हज़ार की संख्या में लोग जुटेंगे। छात्र, नौजवान, बड़े, बुजुर्ग बड़ी भारी संख्या में शामिल होंगे। यह सभा स्थानीय नेतृत्व कौशल को कैसे निखारा जैसे इसी बिंदु पर केंद्रित होगी। साथ ही झारखंड की स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पुनर्वास नीति, झारखंड की नौकरी में स्थानीयता को प्राथमिकता आदि मसलों पर वक्ता अपनी राय रखेंगे।

भारी संख्या में हों शामिल : जयराम महतो

जयराम महतो ने कहा कि चौपारण की सभा ऐतिहासिक होगी। आप सभी भारी संख्या में जुटें। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से लेकर महाराष्ट्र की धरती तक प्रवासी मजदूरों, गरीबों, किसानों का अपार साथ मिला है। यह आंदोलन जन – जन का आंदोलन है। हर एक झारखंडी मिलकर चौपारण सभा को सफल बनाएं।
हजारीबाग : चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार उमड़ेगा भारी जनसैलाब, बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

संघर्ष की बुनियाद पर लिखेंगे बदलाव की इबारत : संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा कि यह बदलाव की इबारत लिखने की बेला है। हम सब मिलकर नींव को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बदलाव की इबारत लिखने के लिए यह सभा की जा रही है। बरही विधानसभा समेत हज़ारीबाग लोकसभा में माटी का नेतृत्व तैयार करेंगे। आज अगर झारखंडी जनमानस नहीं जागा तो आनेवाले वक्त में हमारे नौकरी, नेतृत्व, जमीनों को पूरी तरह लूट लिया जाएगा।

बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कमर कस लिया है : भुनेश्वर यादव

भुनेश्वर यादव ने कहा कि बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कमर कस लिया है। अब यहाँ बदलाव का इतिहास लिखा जाएगा। तीन दशकों में यहाँ नेतृत्व का कौशल नहीं पनप पाया। हम सब मिलकर माटी से अपना नेतृत्वकर्ता तैयार करेंगे।

ये लोग होंगे शामिल

मोतीलाल महतो, फरजान खान, देवेंद्र महतो, दिनेश साहू, उदय मेहता, सृजन हायबरु, राकेश मेहता, विकास महतो, राजदेश रतन, मिथिलेश दांगी, प्रेम नायक, महेंद्र प्रसाद, संजय महतो, डॉ. राजेश मेहता, सुधीर कुमार राम, श्री राज मेहता, राजेन्द्र राणा, अजय राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल होंगे।

लगातार हो रही नुक्कड़ सभाएं और बैठक

पिछले एक माह से सभा की तैयारी चल रही है। लगातार अलग – अलग इलाकों में बैठक और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही है। बरही, चौपारण, पदमा, चंदवारा में लगातार बैठक की जा रही है। इस दौरान अब तक 33 बैठक और 12 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा चुकी है। इस बाबत चंदवारा में बैठक कर भी रणनीति तैयार की गयी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment