Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : चौपारण की धरती से होगा बदलाव का आगाज, बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

On: January 19, 2026 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : चौपारण की धरती से होगा बदलाव का आगाज, बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

08 अक्टूबर को चौपारण प्रखंड मैदान बनेगा गवाह, लिखा जाएगा इतिहास, जुटेंगे हज़ारों झारखंडी : संजय मेहता
चौपारण की धरती से होगा बदलाव का आगाज : भुवनेश्वर यादव

हजारीबाग (चौपारण) : 08 अक्टूबर दिन रविवार को चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में झारखंडियों का महाजुटान होने जा रहा है। महाजुटान का नाम बदलाव संकल्प सभा है। इसे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस महासभा में चौपारण के मानगढ़, बसरिया, सेलहारा, दादपुर, दैहर, पाण्डेबारा, हजारीधमना, झापा, बरही, बरसोत, करियातपुर, आदि सैकड़ों गांवों से हज़ारों युवा साथी, महिलाएं, बड़े बुजुर्ग सभा में शामिल होंगे।

हजारीबाग : चौपारण की धरती से होगा बदलाव का आगाज, बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

सभा के मुख्य उद्देश्य

इस सभा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर अपनी आवाज को बुलंद करना है।

बदलाव संकल्प महासभा को लेकर संजय मेहता एवं भुवनेश्वर यादव के द्वारा लगातार क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा आयोजित की जा रही है और साथ ही उनके टीम के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर लोगो से अधिक से अधिक संख्या मे सभा में आने के लिए अपील किया जा रहा है।

जयराम महतो एवं संजय मेहता होंगे सभा के मुख्य वक्ता

चौपारण बदलाव संकल्प महासभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर आन्दोलनकारी जयराम महतो एवं संजय मेहता शामिल होंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

हजारीबाग : चौपारण की धरती से होगा बदलाव का आगाज, बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

ऐतिहासिक होगी चौपारण बदलाव संकल्प सभा

भुवनेश्वर यादव ने बताया कि 08 अक्टूबर को आयोजित होने वाला चौपारण बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर है। बदलाव संकल्प सभा ऐतिहासिक होगी। बदलाव का आगाज होगा।

चौपारण की धरती पर पहली बार झारखंड के क्रांतिकारी युवाओं का जुटान होने जा रहा है जिसको लेकर जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन में अपार उत्साह है।

सभा में सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और सर्वाधिक आमजन की भागीदारी बन रही है। ऐसे में सभा को सफल बनाने में क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग मिल रहा है।

08 अक्टूबर को चौपारण की धरती पर झारखंडियों का जनसैलाब देखने को मिलेगा। झारखंडियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment