Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : आठ अक्टूबर को चौपारण में होगा बदलाव संकल्प सभा, जुटेंगे 50 हज़ार झारखंडी

On: January 19, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : आठ अक्टूबर को चौपारण में होगा बदलाव संकल्प सभा, जुटेंगे 50 हज़ार झारखंडी

08 अक्टूबर को चौपारण में होगा बदलाव संकल्प सभा, जुटेंगे 50 हज़ार झारखंडी
बदलाव संकल्प सभा को संबोधित करेंगे जयराम महतो एवं संजय मेहता

हजारीबाग (चौपारण) :
08 अक्टूबर को हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में 50 हज़ार झारखंडियों का महाजुटान होगा। बदलाव संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें झारखंडी हक अधिकारों पर वक्ता अपनी राय रखेंगे।

इस महासभा को हजारीबाग, बरही, पदमा, चंदवारा, एवं चौपारण के छात्र नौजवान मिलकर अंजाम दे रहे हैं। इस सभा में मुख्य तौर पर झारखंड के स्थानीय हक अधिकारों पर वक्ता अपनी राय रखेंगे।

इस महासभा में कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग जिले के 50 हज़ार से अधिक लोग शामिल होंगे। साथ ही विशेषकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा, हजारीबाग सदर विधानसभा, बड़कागांव विधानसभा, मांडु विधानसभा, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं हज़ारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के छात्र – नौजवान, बड़े – बुजुर्ग शामिल होंगे।

हजारीबाग : आठ अक्टूबर को चौपारण में होगा बदलाव संकल्प सभा, जुटेंगे 50 हज़ार झारखंडी

बदलाव संकल्प महासभा के मुख्य मुद्दे

इस सभा का मुख्य मुद्दा स्थानीय एवं नियोजन नीति होगा। साथ ही झारखंड समेत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो एवं संजय मेहता अपनी राय रखेंगे।

निजी क्षेत्र के उद्योगों में स्थानीय को 75 प्रतिशत नौकरी, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, बरही में जियाडा भूमि पर स्थापित उद्योगों से हो रहे प्रदूषण, एनएच 2 चौड़ीकरण में कई प्रभावित रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाना एवं कार्यों में देरी, हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेनों की माँग, बड़कागांव के गोंदलपुरा आंदोलन को समर्थन, पकरी – बरवाडीह परियोजना में अब तक कई रैयतों को मुआवजा नहीं मिल पाना, रामगढ़ के बूढाखाप में चल रहे आंदोलन, चरही भारत माला परियोजना में रैयतों को कम मुआवजा दिया जाना, कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में स्थानीय लोगों को घक नहीं मिलना, चरही के चितपूर्णी माइंस एवं रेलवे साइडिंग में स्थानीय लोगों को घक नहीं मिलना।

जमीनों की लूट, छात्रों को अब तक छात्रवृति नहीं मिल पाना आदि माँगों एवं समस्याओं को लेकर वक्ता अपने – अपने विचार रखेंगे।

क्या कहते हैं संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा कि झारखंड राज्य बने 23 साल हो गए लेकिन आज भी झारखंड नीतिगत मसलों के दोराहे पर खड़ा है। यहाँ पर स्थानीयता की कोई पहचान नहीं है। स्थानीय नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण नियोजन नीति का मामला भी अधर में लटका पड़ा है जिससे छात्र नौजवानों में काफी निराशा है।

साथ ही निजी क्षेत्र के उद्योगों में स्थानीय को 75 प्रतिशत नौकरी की बात कही गयी है। इसके लिए विधेयक भी लाया गया। इसके बावजूद इसका पालन नहीं हो रहा।

कई परियोजनाओं के नाम पर गरीब – किसानों का भूमि अधिग्रहित कर लिया गया लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला। कंपनियों के आने से प्रदूषण चरम पर है। पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है।

संजय मेहता ने कहा कि झारखंड में विधानसभा और लोकसभा के स्तर पर अच्छे और ईमानदार लोगों की जरूरत है। जो जनता के मुद्दों के साथ खड़े रहें न कि कम्पनियों से सांठ – गाँठ कर ले। इस सभा के माध्यम से नेतृत्व कौशल को उभारने की कोशिश की जाएगी। सभा में राज्य के पाँचो प्रमंडलों से युवा नौजवान नेता भी सम्मिलित होंगे।

सभा में भुनेश्वर यादव भी अपने विचार रखेंगे। भुनेश्वर यादव ने कहा है कि झारखण्ड के हक अधिकार के लिए सबको मिलकर आवाज बुलंद करनी होगी। चौपारण प्रखंड के 26 पंचायत के हर गाँव से आम लोग सभा में सम्मिलित होंगे।

तैयारी को लेकर मानगढ़ में बैठक

सभा को सफल बनाने को लेकर मानगढ़ में एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनी। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से संजय मेहता, भुनेश्वर यादव, बैधनाथ पासवान, सुधीर पाण्डेय, सुधीर राणा, बच्चु राणा, विष्णुधारी कुशवाहा, अंकित सिंह, दिनेश राणा, परशुराम गुप्ता, अनिल राणा, रामस्वरूप दांगी, राजेश दांगी, उपेंद्र महतो, रवींद्र राणा उर्फ पिंटू, शंभु कुमार दांगी, अमर चंद्रवंशी, रंजीत ठाकुर, चंदन कुमार पांडेय, अजय कुमार, संदीप कुमार, धीरज कुमार, आदित्य कुमार, समशेर अंसारी, शुभम कुमार कुशवाहा, पन्नू कुमार कुशवाहा, जय किशोर पांडेय, हवन सिंह, रामेश्वर सिंह, नेमधारी पांडेय, लोकेश कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, दिनेश राणा, चरण महतो, पवन पांडेय समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment