Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण – सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवा

On: January 19, 2026 9:45 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवा

अपने शिक्षक पिता से मिले संस्कारों और कड़ी मेहनत की बदौलत उनका बचपन का सपना साकार हुआ।

नौसेना प्रमुख ने पदाधिकारी के बैच की नियुक्ति अपने हाथों से लगाया

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत के रविकांत रंजन उर्फ रितिक भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर योगदान देंगे. वह सोहरा हरिजन जनता उच्च विद्यालय मझगांव के शिक्षक सचित कुमार सिंह के इकलौते पुत्र हैं। अपनी मेहनत के बदौलत पर रविकांत ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास की और आईएससी तक की पढ़ाई पूरी की. वहीं, यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उनका चयन एसएसबी सेंटर भोपाल से नेवी ऑफिसर के तौर पर चयनित हुए. पिता सचित कुमार सिंह ने बताया कि रविकांत का चयन जनवरी 2020 में भारतीय नौसेना अकादमी में हुआ था। प्रशिक्षण सह बीटेक की उपाधि एशिया के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र भारतीय नौसेना अकादमी, केरल में चल रही थी। दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड 23 से 25 नवंबर के बीच आयोजित किया गया था. रविकांत ने कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से जेएनयू नई दिल्ली द्वारा बी.टेक अर्धवार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर अपनी अकादमी में ओवर ऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवा

ओवरऑल प्रथम स्थान पाने पर मिला राष्ट्रपति स्वर्ण पदक

इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया। रविकांत रंजन को उनके माता-पिता के साथ नौसेना प्रमुख के साथ रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया था। नौसेना प्रमुख ने उन्हें अपने हाथों से राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्रदान किया और अपने हाथों नौ सेना पदाधिकारी का बैच लगाया। अब रविकांत रंजन नौसेना पदाधिकारी सब-लेफ्टिनेंट के रूप में योगदान देंगे।

हज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवा

मेरा शुरू से ही सपना था कि मैं सैनिक बनूं और देश की सेवा करूं: रविकांत

रविकांत रंजन ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सैनिक बनकर देश की सेवा करने का था. वह सपना आज सच हो गया. नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर रविकांत ने अपने गांव, पंचायत, ब्लॉक के साथ-साथ जिले और राज्य का भी नाम रोशन किया है. रविकांत ने बताया कि मेरे पिता शिक्षक हैं. यह सफलता उनके द्वारा दिये गये मूल्यों और उनके संघर्ष के कारण प्राप्त हुई है। बता दें कि 10-12 साल पहले तक प्रखंड मुख्यालय से 17 किमी दूर दैहर पंचायत के सोहरा गांव में प्रतिबंधित संगठनों की गोलियां गूंजती थीं. 15 अगस्त और 26 जनवरी को उग्रवादी संगठनों द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे झंडे की जगह काला झंडा फहराया दिया जाता था।

हज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवाहज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवाहज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवाहज़ारीबाग़ : प्रखंड के लिए गौरव का क्षण - सोहरा निवासी सचित के पुत्र रविकांत बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, करेंगे देश की सेवा

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment