Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

सिंघरावा में तालाब से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

On: January 19, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सिंघरावा में तालाब से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के सिंघरावा गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब संतोषी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दैहर निवासी स्व. विजय पासवान के पुत्र राकेश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश कुछ दिन पूर्व परिवार के साथ अपनी ससुराल सिंघरावा आया हुआ था। सूचना मिलते ही बच्छई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक घटनास्थल पर पहुंचे और चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक को शराब की लत थी और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। आशंका जताई जा रही है कि रविवार सुबह शौच के दौरान पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment