Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग

On: January 19, 2026 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग

Jharkhand : सीआईसी सेक्शन बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के बरवाडीह-छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर से जम्मू तवी जा रही संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच डकैती हुई. डकैतों ने यात्रियों के साथ भी जमकर मारपीट की और लाखों रुपये लूट लिये. घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच की है. सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे. डकैतों की संख्या 7 से 8 बतायी जा रही है. ट्रेन करीब 11 बजे लातेहार से खुली. ट्रेन खुलने के बाद डकैतों ने लूटपाट शुरू कर दी. एस9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. डकैती के दौरान डकैतों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की. लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गये. ट्रेन जब डालटनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पर 3 घंटे तक रुकी रही.

डकैतों ने विश्व हिंदू परिषद के लातेहार जिले के मंत्री चंदवा निवासी विकास मित्तल से 17 हजार रुपये लूट लिये और यात्रियों के साथ मारपीट भी की.

पलामू : संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग

सभी घायल यात्रियों का इलाज डालटनगंज स्टेशन पर किया गया. डालटनगंज में ट्रेन रोके जाने से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं. इस संबंध में यात्रियों के बयान ले लिए गए हैं और मामला दर्ज किया जा रहा है. इस लूट की घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है और गुस्सा भी देखा जा रहा है. आपको बता दें कि लंबे समय बाद सीआईसी सेक्शन पर ट्रेन डकैती की घटना सामने आई है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment