Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

विष्णुगढ़ : राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाल्होबार में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया

On: January 19, 2026 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

विष्णुगढ़ : राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाल्होबार में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया

विष्णुगढ़। प्रखंड के गाल्होबार में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाल्होबार में दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बनासो के प्रशिक्षुओं एवं विद्यालय परिवार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाल्होबार के छात्रों के साथ मिलकर स्कूल परिसर एवं सभी कक्षाओं की साफ-सफाई की। वहीं इसके एक दिन पूर्व विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए।

विष्णुगढ़ : राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाल्होबार में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया

इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप राम ने किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं एवं वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कहा कि स्वच्छता हमारे तन – मन को खुशी देती है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप राम ने कहा कि यह स्वच्छता केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। कहा कि स्वच्छता से क ई बीमारियों से बचाव संभव है। मौके पर मुख्य रूप से सीआरपी प्रमिल कुमार पोद्दार, शिक्षक गण साबिर अंसारी, माणिक चंद दास, रोहित लाल महतो, संतोष कुमार रजक, धानेश्वर महतो, व्दारिका प्रसाद महतो l, आसिफ जावेद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दशरथ महतो , संयोजिका रेणु देवी, बी०एड० प्रशिक्षु प्रेम कुमार व धीरज शर्मा समेत सभी शिक्षक, छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ : स्वर्गीय टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, 27 सितंबर को मनाई जाएगी 14 वीं पुण्यतिथि

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment