Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लातेहार : स्क्रैप माफियाओं के हमले में सिक्योरिटी इंचार्ज हुए घायल

On: January 19, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

लातेहार : स्क्रैप माफियाओं के हमले में सिक्योरिटी इंचार्ज हुए घायल

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला पंचायत अंतर्गत बाना गांव स्थित बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट परिसर में गुरुवार देर रात स्क्रैप माफियाओं ने गुट बनाकर सुरक्षा पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेश लाल श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार रात प्लांट के बीजीआर एरिया में करीब 40-50 की संख्या में स्क्रैप माफिया के घुसने की सूचना मिली थी।स्क्रैप माफियाओं ने कुलिंग टावर के समीप दो मोटर खोलकर नीचे गिरा दिया था। मौके पर जब पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची तो स्क्रैप माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया।हमला होने पर सैप, पीएसओ, मैन पावर, लक्ष्य, एसआईएस के गार्ड जान बचाकर भाग निकले।सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेश लाल श्रीवास्तव को स्क्रैप माफियाओं ने पकड़ लिया। उन्होंने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। हालांकि श्री श्रीवास्तव ने भी किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचायी।माफियाओं के हमले में घायल श्री श्रीवास्तव सीधे ऑफिस पहुंचे वहां से उन्हें इलाज के लिए चंदवा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।स्क्रैप माफियाओं के हमले में सैप व पीएसओ के वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस देख कर स्क्रैप माफिया वहां से फरार हो गये।

क्या कहते है प्लांट इंचार्ज

प्लांट इंचार्ज बीसी साहू ने बताया कि स्क्रैप माफियाओं ने पेट्रोलिंग पार्टी को घेर लिया था।जवान यहां से भागने में सफल रहे।वहीं सिक्योरिटी इंचार्ज को पकड़ कर माफियाओं ने उनके साथ मारपीट की।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment