Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लातेहार : राशनकार्ड धारियों से धोती साड़ी योजना में डीलर ने दस रुपए की अवैध वसूली

On: January 19, 2026 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

लातेहार : राशनकार्ड धारियों से धोती साड़ी योजना में डीलर ने दस रुपए की अवैध वसूली

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दी बीडीओ को मामले की जानकारी

बीडीओ ने कहा दस रुपए वापस कराए जाएंगे, यदि राशन नहीं मिला है तो दिलाया जाएगा

चंदवा(लातेहार) : कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान को भुसाढ़ गांव भ्रमण के दौरान राशनकार्ड धारियों से धोती साड़ी योजना में डीलर द्वारा दस रुपए अवैध वसूली करने, तीन माह में एक माह की राशन देने कि शिकायत मिलने पर उन्होंने राशनकार्ड धारियों से मिलकर इस मामले की जानकारी ली।कार्ड धारियों ने बताया कि राशन डीलर शिद्धेश्वर गंझु के दुकान संचालक ने दो बार अगूठा लेकर धोती साड़ी दिया, इसके एवज में प्रत्येक कार्ड धारी से बीस रुपए की जगह तीस – तीस रुपए वसूले गए। पंसस ने दस रुपए अधिक लेने के मामले पर जब डीलर के दुकान संचालक से पूछा तो दुकान संचालक ने बताया कि धोती साड़ी में अलग से दस रुपए खर्च हो जाता है।दस रुपए खर्च के बारे में राशनकार्ड धारियों को बता दिया गया है फिर भी किसी एतराज है तो दस रूपया वापस कर दिया जाएगा। तीन माह में एक माह की राशन देने की शिकायत मामले में डीलर के संचालक ने बताया कि शिर्फ सितंबर माह का राशन का वितरण नहीं किया गया है। गुरुवार को वितरण कर दिया जाएगा। पंसस ने इस पूरे मामले से प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार को फोन पर अवगत करा दिया है।उन्होंने कहा है कि दस-दस रुपए राशनकार्डों धारियों को वापस कराए जाएंगे, जांच की जाएगी यदि राशन नहीं मिला है तो उन्हें दिलाया जाएगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment