Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रास्ते को लेकर लहराया तलवार मामला पहुँचा थाना, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में आक्रोश

On: January 19, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रास्ते को लेकर लहराया तलवार मामला पहुँचा थाना, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में आक्रोश

चौपारण। करमा पंचायत के जोकट गांव में गुरुवार सुबह सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित रामसेवक राणा ने इस द्वारा चौपारण थाना में लिखित आवेदन दिया गया जिसमें बताया कि वे अपने घर में शादी की तैयारी के लिए परिवार वालों के साथ मुहल्ले से मुख्य मार्ग महूदी को जोड़ने वाले सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे।

इसी दौरान गांव के ही आक्रोश केशरी, शंकर केशरी, शम्भू केशरी, डब्लू केशरी, प्रदुमन केशरी, मन्नू केशरी, गौतम केशरी, सोनू केशरी, अरुण केशरी और राजू केशरी तलवार और लाठी से लैस होकर आए और उन पर तथा उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तलवार से हमला करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद से ही लोग पुलिस प्रशासन से फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक चौपारण पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

हमला कर युवक फरार, जल्द गिरफ्तारी होगी: थाना प्रभारी

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था और तलवार लहराने वाला युवक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

रास्ता सार्वजनिक, अतिक्रमण हटाया गया: सीओ

इस मामले में अंचलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि शंकर केशरी,शम्भू केशरी और अन्य द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण कर बीच में गड्ढा खोद दिया गया था। नापी के बाद गड्ढा भरने और अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि शम्भू केशरी और अन्य को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन वे बार-बार इसे टाल रहे थे। मैंने अवध राणा को खुद से मिट्टी भरवाने का आदेश दिया था जिसपर वे लोग काम कर रहे थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment