Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

On: January 19, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

अगस्त माह में पांच किशोरों ने मिलकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम
घटना में शामिल रायगढ़,पोड़ैयाहाट तथा सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र से चार को किया गिरफतार,एक अभी भी फरार

Ramgarh : रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगस्त माह में प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांडो केंन्दो से चोरी किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी की घटना में संलिप्त चार किशोर आरोपियों को भी पकड़ कर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि घटना को अंजाम देने वाला एक और किशोर आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। मामले में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से विगत 28 अगस्त की रात पांच किशोरों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था,जिसमें 10 पीस सीपीयू (मोनिटर सहित) वेब कैमरा 1पीस,सरवर मोनिटर 1पीस, स्पीकर 1सेट,प्रिंटर 1,यूपीएस 1, स्टेवलाइजर 1,की बोर्ड 8, माउस 10 तथा केबल की चोरी कर ली गई थी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महान हेम्ब्रम के द्वारा अज्ञात लोगों पर विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की चोरी कर लेने का मामला रामगढ़ थाना में दर्ज करवाया था|उक्त कांड के उद्वेदन के लिए आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी|छापामारी के क्रम में पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर रामगढ़ तथा आसपास के थाना क्षेत्र से पुलिस ने चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोद नारायण सिंह,काठीकुंड सर्कल के पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार,थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय,पुअनि अनुज कुमार सिंह,बृज कुमार राय,सअनि विकास बास्की, इंतेखाब आलम,अशोक चौरसिया, हवलदार बोली राम हांसदा,आरक्षी विवेक कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, सुधीर लेयांगी,प्राण टुडू तथा कड़बिंधा पुलिस पिकेट में तैनात आरक्षी राजीव कुमार एवं मनमोहन झा शामिल थे। रामगढ़ थाना पुलिस की इस कार्रवाई की सभी ओर चर्चा हो रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment