Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

On: January 19, 2026 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेक्टर-2, धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य को नक्सल से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान राजेश कुमार ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, इनका बलिदान पूरा राज्य सदैव याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल मुक्त झारखंड की मुहिम और मिशन में हमारे कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। नक्सल मुक्त अभियान का मिशन जरूर कामयाब होगा। हम सभी को अपने पुलिस जवानों पर गर्व है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान श्री राजेश कुमार के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिजनों को इस दुःख एवं विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टोंटो थाना के सरजामबुरू क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान राजेश कुमार ग्राम रेवाली जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद कांस्टेबल जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment