Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रांची : पारस एचईसी अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया

On: January 19, 2026 10:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रांची : पारस एचईसी अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया

रांची : विश्वह्रदय दिवस के अवसर पर रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल के कर्मचारियों एवं मरीजों की उपस्थिति में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि पूरी दुनिया में 29सितंबर को विश्व ह्रदय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व ह्रदय दिवस का थीम है दिल का इस्तेमाल करें, दिल को जानें।अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की मौजूदगी में ह्रदय से सम्बंधित सवाल-जवाब किये गए। सही जवाब देने वाले को डॉ महेश कुशवाहा के हाथों पुरष्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में दिल से सम्बंधित जानकारियों को मरीजों के साथ साझा किया गया। इस विशेष मौके पर पारस अस्पताल में मुफ्त ह्रदय जांच की सुविधा 31 अक्टूबर तक दी जा रही है, जिससे ह्रदय रोगियों को सहायता मिल सके।

पारस अस्पताल के ह्रदय रोग विशेशज्ञ डॉ महेश कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि विश्व ह्रदय दिवस मनाने का मुख्य मकसद ह्रदय रोग के कारण और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। डॉ महेश कुशवाहा ने कहा कि ह्रदय हमारे शारीर का मुख्य अंग है जो शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है। आज के समय में ह्रदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तो किसी भी उम्र के लोगों में ह्रदय सम्बंधित बीमारियां हो रही है,जिसका मुख्य कारण असंतुलित आहार एवं अत्यधिक तनाव भरी जीवनशैली है। शराब और धुम्रपान भी युवाओं में ह्रदय रोग का कारण बन रहा है।

पारस एचईसी अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने इस मौके पर कहा की विश्व ह्रदय दिवस का मकसद मरीजों को ह्रदय रोग के प्रति जागरूक करना है। दिल का ख्याल रखने के लिए दिल के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आप जितना अपने दिल का इस्तेमाल करेंगे उतना अधिक अपने दिल को जान पाएंगे। दिल की जानकारी आपको दिल की बीमारी से बचाएगी। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव रहित जीवनशैली और नशा से दूरी आपके दिल को स्वस्थ रखने का यही सबसे बढ़िया तरीका है। इसलिए दिल का उपयोग करें और अपने दिल को जानें।उक्त जानकारी विवेक आनंद ने दी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment