Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रांची : झारखंडी समाज को दिग्भ्रमित न करें आजसू सुप्रीमो : विजय शंकर नायक

On: January 19, 2026 10:30 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रांची : झारखंडी समाज को दिग्भ्रमित न करें आजसू सुप्रीमो : विजय शंकर नायक

रांची : झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने आजसू के महाधिवेशन में खतियान आधारित नियोजन एवं स्थानीय नीति के संदर्भ में सुदेश कुमार महतो द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो राज्य निर्माण के बाद वर्ष 2000 से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्ता में शामिल होते रहे हैं। 15 वर्षों तक सत्ता में बने रहे, तब खतियान आधारित नीति और नियोजन नीति की चर्चा नहीं की। उल्टे रघुवर दास के कार्यकाल में बनाए गए 1985 की स्थानीय नीति पर उस समय के कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान सांसद गिरिडीह, चंद्र प्रकाश चौधरी ने आजसू की ओर से समर्थन देते हुए हस्ताक्षर कर 1985 के स्थानीय नीति पर सहमति जताई। रघुवर सरकार के कार्यकाल में जब स्थानीय नीति बनी थी, उस दिन गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी लड्डू बंटवा रहे थे।

श्री नायक ने कहा कि अब जबकि सत्ता से आजसू बाहर है, तो अब झारखंडी जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए एक खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति की बात कर रही है और झारखंडी जनमानस को दिग्भ्रमित कर रही है । एक तरफ आजसुपा 1985 वाले स्थानीय नीति की नियोजन नीति की समर्थन करती है और उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करती है और दूसरी ओर महाधिवेशन में खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की बात करती है, जिससे स्पष्ट होता है कि आजसुपा दोरंगी राजनीति कर रही है।जहां खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की बात करनी थी। कैबिनेट में उस जगह वह 1985 की स्थानीय नीति की समर्थन करती है और जहां 1985 स्थानीय नियोजन नीति का विरोध करना था।वहां पर खतियान आधारित स्थानीय नीति की बात करती है।ऐसे दोरंगी नीति वाले नेताओं से झारखंडी समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment