Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

भगहर में डायरिया का कहर, 10 वर्षीय बालक की मौत

On: January 19, 2026 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

भगहर में डायरिया का कहर, 10 वर्षीय बालक की मौत

सिविल सर्जन पहुंचे चौपारण, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर भगहर पंचायत में डायरिया का प्रकोप फैलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डायरिया से पीड़ित 10 वर्षीय विक्रम भुईयां, पिता रामबली भुईयां की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार स्वयं चौपारण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बीमार बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

भगहर में डायरिया का कहर, 10 वर्षीय बालक की मौत

इस घटना पर भगहर पंचायत के मुखिया कृष्णा रविदास ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भगहर उपकेंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी है, जिसके कारण ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। यही हाल चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी है, जहां वर्षों से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। मुखिया ने कहा – अगर अस्पतालों में डॉक्टर ही मौजूद नहीं रहेंगे तो गरीब ग्रामीण इलाज के लिए कहाँ जाएंगे? यह लापरवाही सीधे आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर व्यवस्था नहीं होने के कारण जानें जाती हैं। फिलहाल भगहर पंचायत के कई और बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के इंतजार में हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment