Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : श्री राम जन्मोत्सव पर दुर्गा वाहिनी की शोभा यात्रा 4 अप्रैल को

On: January 19, 2026 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : श्री राम जन्मोत्सव पर दुर्गा वाहिनी की शोभा यात्रा 4 अप्रैल को

बरही। हिंदू नववर्ष एवं श्री राम जन्मोत्सव को लेकर रसोई धमना में बजरंग दल संयोजक अरविंद कुमार की अध्यक्षता में भगवान महावीर मंदिर के प्रांगण में दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी हिंदू नववर्ष एवं श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस अवसर पर माताओं बहनों को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार ने कहा कि हम सभी सनातनियों का नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है क्योंकि यही वह समय होता है जब प्रकृति नया रूप धारण कर मानव जीवन को रोचक बनाती है। इसी माह में भगवान राम एवं राम भक्त हनुमान जी ने जन्म लेकर पूरे विश्व को जीवन का अर्थ बताया था, इसलिए हम सभी को नववर्ष एवं श्री राम जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन करना चाहिए ताकि आम जनमानस जागरूक होकर अपने धर्म के अनुसार कार्य कर सके। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 4 अप्रैल शुक्ल पक्ष सप्तमी को दोपहर 2 बजे दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति द्वारा शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शोभा यात्रा रसोईया धमना दुर्गा मंदिर से शुरू होकर छोटकी बरही तेतरिया टोला हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर होते हुए नहर से होते हुए पुन: दुर्गा मंदिर पर समाप्त होगी। मौके पर आरती कुमारी, रिंकू कुमारी, आरती देवी, संजू साहू, रिंकी देवी, सोनी देवी, प्रीति कुमारी, सोनाक्षी रानी, काजल कुमारी, नायशा नमामि, प्रिया गुप्ता, निक्की कुमारी, पूजा गुप्ता, क्रांति देवी, राधिका साव, अपर्णा गुप्ता, नेहा कुमारी, दीपिका कश्यप, मनीषा कुमारी, बबीता देवी, सुषमा देवी, सृष्टि गुप्ता, रानी कुमारी, अंजलि रानी, पीहू कुमारी, चांदनी कुमारी, रितिका कुमारी, नितिका कुमारी मौजूद थीं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment