Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : विधायक के प्रयास से बहुत जल्द बरही पेयजलापूर्ति का होगा शुरू, मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 61 लाख 85 हज़ार 475 रुपये की दी स्वीकृति

On: January 19, 2026 9:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

विधायक के प्रयास से बहुत जल्द बरही पेयजलापूर्ति का होगा शुरू, मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 61 लाख 85 हज़ार 475 रुपये की दी स्वीकृति

व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवि समेत बरहीवासियों ने विधायक का जताया आभार

बरही (हजारीबाग) :
पिछले पंद्रह वर्षो से लंबित पड़े बरही पेयजलापूर्ति योजना को लेकर निवेदन समिति के सभापति सह बरही विधायक उमाशंकर अकेला लगातार प्रयत्नशील रहे है। लगातार 2009 से विधानसभा से लेकर सदन तक व बरही की पेयजलापूर्ति को लेकर आवाज उठाते रहे। जिसका प्रतिफल रहा कि बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में विधायक श्री अकेला के प्रयास से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बरही पेयजलापूर्ति योजना को लेकर स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बरही ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत 27 करोड़ 61 लाख 85 हज़ार 475 रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए बरही की जनता को विकास का सौगात दिया। जिसके बाद बरही विधायक श्री अकेला ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया। विधायक श्री अकेला ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि 2009 से लगातार वे बरही पेयजलापूर्ति योजना निर्माण को लेकर प्रयासरत थे। 2014 में वह चुनाव हार गए और योजना लंबित पड़ गया। जिसके बाद 2019 में पुनः बरही की जनता ने उन्हें अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर विजयी बनाया। 2019 के चुनाव जितने के बाद लगभग दो साल तक कोरोना काल रहा। जिसमें लगभग सभी विकास कार्य प्रभावित रहा। विधानसभा सत्र में भी उन्होंने कई बार मामले को उठाया, तब जाकर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में बरही ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना की स्वीकृति प्रदान की। ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का निर्माण अब बहुत जल्द किया जाएगा। विधायक ने बताया कि पहले सिर्फ दो पंचायत बरही पूर्वी व पश्चिमी में इसका लाभ मिलना था लेकिन अब इसका लाभ बरही पूर्वी, पश्चिमी, रसोइया धमना, कोनरा व बेन्दगी पंचायत के लोगों को भी मिलना है। उन्होंने बताया कि बरही ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का टेंडर हो चुंका है, जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। विधायक श्री अकेला ने बताया कि बरही के विकास को लेकर वह सतत प्रयत्नशील है। क्षेत्र का विकास और लोगों को उनकी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता जीवन का लक्ष्य है।

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment