Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : रानीचुंवा में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

On: January 19, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : रानीचुंवा में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
क्राफ्ट समाचार संवाददाता : बरही

अबूआ आवास के लिए उमड़ी भीड़, जीप उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि समेत प्रशासनिक पदाधिकारी हुए शामिल

हजारीबाग : बरही प्रखण्ड के रानीचुंवा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव ने विधानसभा विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, बीडीओ सी.आर. इंदवार, सीओ रामनारायण खलखो, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, मुखिया मूर्ति देवी संग संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। जिसकी अगुवाई स्थानीय मुखिया मूर्ति देवी ने किया। दरबार में सरकार की ओर से विभिन्न विभाग के दर्जनों स्टॉल लगाए गए। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने साड़ी धोती और कंबल का वितरण किया गया। आम लोग इस कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर लाभ उठाए। इस कार्यक्रम में अबूआ आवास को लेकर खासी भीड़ देखी गई। शिविर में बीसीओ संजय यादव, बीएचओ मुकेश कुमार सिंह, बीटीएम राकेश कुमार, कमलेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद वारिस अंसारी, अमित जायसवाल, पंचायत अध्यक्ष राजदेव यादव, मनोज मंडल, गाजो टुड्डू, राजाराम बेसरा, राम प्रसाद यादव, बासो मुर्मू, धनी मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, मुबारक अंसारी, सदिक अंसारी, सुलेमान अंसारी आदि सहित अन्य प्रखण्ड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment