Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, एक चालक गंभीर रूप से घायल

On: January 19, 2026 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, एक चालक गंभीर रूप से घायल

बरही (हजारीबाग)। बरही थाना क्षेत्र के धीबियाडीह स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कंटेनर, ट्रक और ट्रेलर आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक खड़ा था। उसी दौरान बरही से धनबाद की ओर जा रहा कंटेनर और धनबाद से बरही की ओर आ रहा ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बरही में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, एक चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में शेरघाटी निवासी कंटेनर चालक प्रयाग चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक के नींद की झपकी लेना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

इसे भी पढ़ें: 12 दिन बाद स्थगित हुआ डीवीसी विस्थापितों का धरना, प्रशासन से हुई वार्ता में बनी सहमति

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment