Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पाकुड़ : ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के बीच होने वाली त्रैमासिक बैठक में रखी मांग

On: January 19, 2026 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के बीच होने वाली त्रैमासिक बैठक में रखी मांग

पाकुड़ : ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के बीच होने वाली त्रैमासिक बैठक में रखी मांग

पाकुड़ : गत 29 एवं 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर 2023 को मंडल कार्यालय हावड़ा के अति विशिष्ट कक्षा में हुई तीन दिवसीय बैठक में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने भाग लिया तथा रेल कर्मचारियों के समस्याओं को रेल प्रशासन के समक्ष रखा। शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से पाकुड़ में रेलवे डॉक्टर की उपलब्धता को सप्ताह में 6 दिन सुनिश्चित कर लिया गया । साथ ही परिचालन विभाग में कार्यरत गेटमैन के लिए गेट अलाउंस, कोटाल पोखर ऑपरेटिंग गेट में काम करने वाले गेटमैन की ड्यूटी को 8 घंटा करने, नलहटी ,चतर एवं राजग्राम में कार्यरत पोटर की ड्यूटी को 8 घंटा करने हेतु, पाकुड़ छोड़कर सभी स्टेशन पर ओ आर एस पास उपलब्ध करवाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। सभी समस्याओं का समाधान आगामी 2 महीने के भीतर करने का आश्वासन दिया गया । इंजीनियरिंग विभाग के गेटमैन की ड्यूटी को 8 घंटा करने हेतु, गुमानी में आठ और अतिरिक्त रेलवे क्वार्टर बनाने हेतु, नलहटी इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन की रिक्ति को पूरा करने हेतु, विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई,सिग्नल एवं दूरसंचार के विभाग के कर्मचारियों के लिए प्रोटेक्टिव गियर्स जैसे जूता, विंटर जैकेट, रेनकोट आदि उपलब्ध कराने के लिए, सभी इंजीनियरिंग गेट के पास सिग्नल स्टोर बनाने के लिए ,लो को विभाग के कर्मचारियों हेतु पाकुड़ में रेलवे क्वार्टर बनाने हेतु ,पाकुड़ रेलवे कॉलोनी में चहारदीवारी की व्यवस्था करने एवं प्रत्येक क्वार्टर के समक्ष एक बाउंड्री बनाने के लिए रेल प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई। पाकुड़ यार्ड में फैले जंगल को कटवाने संबंधी विषय को पुनः रेल प्रशासन के समक्ष रखा गया एवं टी आर डी विभाग के कर्मचारी के लिए एम ए सी पी की व्यवस्था को पूरा करने के लिए तथा पाकुड़ में विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को ड्रेस एलाउंस देने के लिए भी रेल प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई गई ।

रेल प्रशासन ने उपरोक्त सभी विषयों की गंभीरता को समझा एवं यूनियन द्वारा दिए गए सुझावों को से सहमत हुए तथा प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया। इस बैठक में मंडल प्रबंधक हावड़ा , संजीव कुमार ,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय, सुनील कुमार यादव ,वरिष्ठ कार्मिक पदाधिकारी ,संजय कुमार ,वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता ,वरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं हावड़ा मंडल के मेंस यूनियन के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment