Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : राज्य में खतरनाक स्थिति में बढ़ते लम्पी वायरस से पशुधन के भारी संख्या में नुकसान के बावजूद भी पशुपालन विभाग व राज्य सरकार की उदासीनता निंदनीय :- झारखण्ड क्रांति मंच

On: January 19, 2026 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : राज्य में खतरनाक स्थिति में बढ़ते लम्पी वायरस से पशुधन के भारी संख्या में नुकसान के बावजूद  भी पशुपालन विभाग व राज्य सरकार की उदासीनता निंदनीय :- झारखण्ड क्रांति मंच

पलामू : राज्य में खतरनाक स्थिति में बढ़ते लम्पी वायरस से पशुधन के भारी संख्या में नुकसान के बावजूद भी पशुपालन विभाग व राज्य सरकार की उदासीनता निंदनीय:- झारखण्ड क्रांति मंच

पलामू (मेदिनीनगर) :

झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,वरीय केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह मजदूर नेता गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा,मंच के उपाध्यक्ष सह पंडवा कोल क्षेत्र के प्रभारी सुधीर कुमार व मंच के केन्द्रीय सदस्य कृष्णा बैठा ने आज कचहरी प्रांगण में मंच के जिलाध्यक्ष विजय राम के सीट पर संयुक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि राज्य व पलामू जिले में खतरनाक स्थिति में बढ़ रहे लम्पी वायरस से दुधारू व कृषि कार्यों में संलग्न पशुधन के भारी संख्या में नुकसान के बावजूद भी पशुपालन विभाग व राज्य सरकार की घोर उदासीनता की वजह से पशुपालकों व किसानों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो रही है,जो चिंतनीय है। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जब भी कोई किसान लम्पी वायरस से पीड़ित पशुओं की समस्याओं को लेकर जिला पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाता है तो वहां चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों द्वारा पैसे लेकर थोड़ी मात्रा में पोटाश व तुतिया देकर किसानों को प्रभावित पशु को पोटाश से धोकर तुतिया लगाने की सलाह देकर वापस भेज दिया जा रहा है,यह विभाग की अव्वल दर्जे की लापरवाही व उदासीनता है,जो पशुपालक किसानों के प्रति सरकार की दूर्भावना को दर्शाता है।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा है कि कहने को तो राज्य सरकार ने प्रखण्ड स्तर पर पशु चिकित्सकों की तैनाती व औषधालयों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन जमीनी स्तर पर सच्चाई ठीक इसके उलट है। सरकारी व्यवस्था से पूरी तरह निराश होकर जब पशुपालक किसान रोते-तड़पते पशुओं के इलाज के लिए झोलाछाप ग्रामीण पशु चिकित्सकों के पास पहुंचते हैं तो दोनों हाथों से उनकी लूट शुरू हो जाती है।एक-एक इंजेक्शन के मनमाने दाम 1000₹-2500₹ तक वसूले जाते हैं। दवाईयों के अनाप-शनाप दाम अलग से वसूले जाते हैं।प्रेस वार्ता के अंत में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि पहले सरकार के द्वारा खोरहा आदि अन्य वायरसजनित बिमारियों के रोकथाम के लिए पशुओं के बीच टीकाकरण अभियान चलाया जाता था, लेकिन अब पशुपालन विभाग को विभिन्न तरह के घोटाले को अंजाम देने में फूर्सत कहां मिलता है? उन्होंने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री से राज्य में लम्बे समय से फ़ैल रहे लम्पी वायरस से पशुओं की मौत को रोकने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सार्थक कदम उठाने की मांग किया है।इस दिशा में पंचायत व प्रखण्ड स्तर पर प्रभावित पशुओं के लिए एम्बुलेंस के साथ प्रभावी दवाओं व योग्य चिकित्सकों की युद्धस्तर पर व्यवस्था कर पशुधन पर आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की मांग किया है।वार्ता के अंत में जेकेएम नेताओं ने हेमन्त सरकार से लम्पी वायरस से निपटने के लिए अबतक किए गए प्रयासों को सार्वजनिक करने की भी मांग किया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment