Also Read
पलामू : मनातू चक से CRPF 134 को हटाए जाने से उग्रवाद और अपराधी गति विधि पुनः पनप सकता है आरती देवी

जिसे हटाने के लिए सरकार के द्वारा आदेश दिया गया है। पलामू जिला को झारखंड सरकार द्वारा नक्सली मुक्त जिला घोषित कर दिया गया है। जिस कारण से सीआरपीएफ 134 बटालियन को पलामू जिला से स्थानांतरित किया जा रहा है। लेकिन आए दिन हमें यहां नक्सली गतिविधियों का भय बना रहता है। और यहां कोई भी केंद्रीय पुलिस बल तैनात नहीं है ऐसे में हमें नहीं लगता की पलामू के ऐसे संवेदनशील इलाकों से सीआरपीएफ की कंपनी को हटाया जाना चाहिए अगर यहां से कंपनी हटती है तो मुझे लगता है कि यहां पुनः नक्सली गतिविधियों को एवं अपराधी गतिविधियों को फिर से पनपने में देर नहीं लगेगी और आम जनता में इस बात को लेकर भय का माहौल बनेगा एवं विकास कार्य भी बड़े पैमाने पर बाधित होगा तथा अपराधिक गतिबिध्या पुनः से प्रसारित होने लगेगा।इसलिए पलामू जिला पुलिस प्रशासन एवं झारखंड राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय जी ,आदरणीय डीजीपी महोदय जी आदरणीय प्रशासनिक पदाधिकारी गण से मेरा यही आग्रह है की पलामू से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को नहीं हटाया जाए।
जिससे पलामू वासी अपराध मुक्त एवं भय मुक्त माहौल में जी सके इसके लिए मनातू एवं पलामू की जनता सदैव आपका आभारी रहेगी।













