Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : दर्जनों अल्पसंख्यक नेताओं ने थामा झामुमो का दामन

On: January 19, 2026 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : दर्जनों अल्पसंख्यक नेताओं ने थामा झामुमो का दामन

पलामू : दर्जनों अल्पसंख्यक नेताओं ने थामा झामुमो का दामन

छतरपुर (पलामू) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जपला रोड स्थित विष्णु मैरिज हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिलन सह सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों अल्पसंख्यक नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष फिरदौस आलम ने किया मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं आज लोगों का रुझान झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ रहा है और झारखंड का भविष्य श्री हेमंत सोरेन के हाथों में ही सुरक्षित दिख रहा है जब से गठबंधन की सरकार बनी है लगातार आम आवाम एवं गरीबों के हित में काम हो रहा है सरकार अभियान चलाकर लोगों के घर-घर तक जाकर उनकी समस्याओं का निदान कर रही है स्थानीय विधायक पुष्पा देवी पर निशाना साधते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि इनके द्वारा किए गए विकास को उन्हें घर-घर जाकर बताना पड़ रहा है चार वर्ष बीत जाने के बाद अचानक उन्हें लोगों का दुख दर्द याद आ रहा है एक तरफ सरकार के दिए हुए योजनाओं का शिलान्यास भी करते हैं और दूसरी और कहते फिर रहे हैं कि सरकार छतरपुर विधानसभा के साथ भेदभाव कर रही है क्षेत्र की जनता सब कुछ समझ रही है आने वाले चुनाव में उन्हें जवाब देगी पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वालों में बरकत अंसारी रोज मोहम्मद अंसारी मोबिन सिद्दकी शमशेर अंसारी अख्तर अंसारी इकबाल हुसैन अब्दुल लतीफ नसीम अंसारी मोबिन अंसारी खुर्शीद अंसारी जहीरूद्दीन अंसारी मुस्लिम अंसारी नजरुल अंसारी शौकत अली समसुल अंसारी सहित दर्जनों नेता पार्टी में शामिल हुए।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment